उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुर्य कुमार दास पांडे से बातचीत की। बातचीत में सुर्य कुमार दास का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में पूरा अधिकार होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है शादी के पहले माता पिता की जिम्मेदारी होती है इसलिए मायके में अधिकार मिलना चाहिए। महिला और पुरूष दोनों को बराबर का हक़ होता है लेकिन कुछ अराजकता के कारण महिलाओं का अधिकार अलग हो जाता है। शादी करके उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाता है और जिस घर में उनकी शादी होती है वहां उनका पूरा अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं इसलिए उन्हें साक्षर करना बहुत जरूरी है।पुरुषों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को हर तरह का अधिकार दिया जा रहा है। उनका कहना है जो अच्छे परिवार के हैं वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन जो अनपढ़ हैं या फिर जिनकी स्थिति खराब हैं वे बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रही हैं