उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम कैलाश से साक्षात्कार लिया। राम कैलाश ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित महिलाएं योजनाओं का लाभ ले रही हैं और कारोबार कर रही हैं । मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाएं बाहर निकलकर ज्यादा ज्ञानी हो जाती हैं। फिर घर में कलह होने लगता है।
