उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेम नारायण सिंहसे साक्षात्कार लिया। प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा का स्तर में सुधार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।
