उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया।अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़कियों को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए और बेटी की शादी हो गई है तो ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए।शादीशुदा महिला का मायके में हिस्सेदारी तभी होगी जब माता - पिता और भाई नही होंगे। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है और समूह बनाकर लोन भी दिया जा रहा है