उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज में बहुत सारी चुनौतियां हैं जहाँ महिलाओं को काम नहीं करने दिया जाता है उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। साथ ही भूमि अधिकार में भी चुनौतियां आती हैं। रेनू का कहना है यदि उनके पति के पास भूमि है तो उन्हें भी उसका अधिकार होना चाहिए। साथ ही उनका कहना है पैतृक सम्पत्ति में जिनके पास जमीन है वे अपनी बेटियों को अधिकार देंगे जिनके पास नहीं है वे कहाँ से देंगे
