उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जागरूक करना चाहिए तथा उन्हें पूरी जानकारी देनी चाहिए। हमारे समाज में महिलाएं शिक्षित या अशिक्षित हैं, अगर वे हमारी आवाज सुनती हैं, तो वे भी जागरूक हो जाती हैं। हमारे समाज में महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है, जिसके कारण हमारे समाज में महिलाओं को पीटा जाता है और जंगलों में फेंक दिया जाता है, जिससे वे अपने घरों से लापता हो जाती हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है जिसके खिलाफ महिलाएं आवाज उठाती हैं लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया जाता है उनकी कोई सहायता नहीं की जाती है। आज के समाज में महिला पुरूष दोनों की गलती होती है लेकिन केवल महिलाओं के साथ ही गलत किया जाता है। इसलिए महिलाओं को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। महिलाओं के पास पूंजी नहीं है इसलिए वे अपना व्यवसाय नहीं कर पाती हैं।