उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से आलोक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि गाँव में रहने वाली महिलाएं खेती का एक प्रमुख हिस्सा हैं जब वे अपने खेतों में काम करने जाती हैं तो उन्हें कोई मजदूरी नहीं मिलती है। जब अन्य लोगों के खेतों में काम करते हैं, तो उन्हें समान वेतन मिलता है, ऐसे में महिलाओं को पुरूषों के जैसे हर क्षेत्र में हिस्सा मिलना चाहिए चाहे वो नौकरी हो या शिक्षा उन्हें बराबर का हक मिलना चाहिए