उत्तर प्रदेश राज्य के बहराईच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में पानी की बचत करना बहुत आवश्यक है।हमारे जीवन में पानी का बहुत महत्व है क्योंकि पानी को जीवन कहा जाता है। अधिकांश लोगों द्वारा पानी बर्बाद किया जा रहा है। कई जगहों पर लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है, इसलिए सभी को जल संरक्षण के बारे में सोचना चाहिए। 22 मार्च को दुनिया भर में विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए पानी का महत्व है।