बहराइच के थाना फखरपुर इलाके के आला दत्त पुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक पांडे उर्फ चंदे महाराज की सांड के हमले में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का कहना है कि वह फॉरेस्ट विभाग में संविदा कर्मचारी थे और माली के पद पर तैनात थे मारौचा के पास सेंड द्वारा उन्हें दो बार उठा उठा कर पटका गया इस हादसे में अशोक पांडे उर्फ चंदे महाराज की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में देखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से कहना है मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
