जोहार साथियों, मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा स्टेनोग्राफर के कुल 185 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष तक के आयु वाले वैसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी।  अभ्यर्थियों का चयन कौशल जाँच परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । चयनित व्यक्तियों का वेतनमान नियमानुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रूपए और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 26 अप्रैल  2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वेबसाइट है   epfindia.gov.in इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद के सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !

Transcript Unavailable.

केंद्र सरकार आए दिन जनता के हित में नई-नई योजनाएं लाती रहती है। इसके साथ ही केंद्र ने देश की बेटियों के लिए भी कई सारी योजनाएं लाइ है। इस बीच सोशल में ये दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 21 से कम उम्र में बेटियों के अकाउंट में 2.58 लाख रुपए ट्रांसफर करने वाली है। दरअसल, Sarkari Vlog नाम के एक YouTube चैनल के एक वीडियो में दावा किया गया है कि एक नई योजना के तहत केंद्र सरकार 21 साल से कम उम्र की सभी लड़कियों के बैंक खातों में 2,58,000 की राशि प्रदान कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

दिल्ली-महाराष्ट्र जैसे राज्यों में खतरे की घंटी बजा चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने एक बार फिर से डरा दिया है. भारत में आज कोरोना वायरस ने लंबी छलांग लगाई है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 10,158 नए केस सामने आए हैं, जो बीते दिनों यानी बुधवार की तुलना में यह 30 फीसदी अधिक केस है. पॉजिटिविटी दर में भी उछाल देखी गई है और यह अभी 4.42 फीसदी पर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुनिया की पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी राजस्थान की वंदे भारत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्धघाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आज यानी 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।राजस्थान में पहली  वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर और दिल्ली कैंट  रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव में रुकेगी। । आज चलने वाली इस वंदे भारत में आम यात्री सफर नहीं करेंगे। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी।वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच की दूरी को 5 घंटे और 15 मिनट में तय करेगी, जो कि शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज होगी। अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइनों पर चलने वाली दुनिया की  पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन  होगी।दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस 13 अप्रैल से शाम 6 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। वहीं, अजमेर-दिल्ली सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेनें बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेंगी।दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1250 रुपये होगा। इसमें आपको खाना भी मिलेगा, जिसके लिए 308 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2270 रुपये होगा और इसमें भी खाने-पीने के लिए आपको अतिरिक्त 369 रुपये देने होंगे। हालांकि, इस ट्रेन में खाने का शुल्क ऑप्शनल है और अगर यात्री 'नो फूड ऑप्शन' का ऑप्शन चुनते है तो कैटरिंग चार्ज किराए में नहीं जोड़ा जाएगा।साथयों, भारत में  सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को क्या फायदा होगा ? क्या इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आप को जानकारी है ?अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 11 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। साथयों,अचानक कोरोना बढ़ने का क्या कारण है ?क्या आप घर से बाहर निकलने पर मास्क,सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं ?कोरोना को नियंत्रित रखने के लिए  सरकार और प्रसाशन को कौन से उपाय करने चाहिए ?अपनी बात हम

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक खबर तेज़ी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप समारोह में बचे खाने को 1098 पर फोन करके गरीब बच्चों के लिए चाइल्ड दे सकते हो। वायरल  खबर में लिखा है ‘खुशखबरी: प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार, अगर आपके घर में कोई समारोह/ पार्टी है और बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है, तो कृपया 1098 पर कॉल करें- चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग और भोजन एकत्र किया जाएगा

मौसम का अनुमान लगाने वाले स्काईमेट ने आशंका जताई है कि आगामी जून से सितंबर में मानसून सामान्य से नीचे रहेगा, जिसने देश में खेती को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्काईमेट ने जून से सितंबर तक चार महीने की लंबी अवधि के लिए 868.6 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है, जो दीर्घ अवधि के औसत का 94 फीसदी हो सकता है। ला नीना के चलते पिछले लगातार चार साल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से अधिक रहा। अब ला नीना समाप्त हो गया है और अल नीनो के आसार बढ़ रहे हैं। मॉनसून के दौरान अल नीनो के प्रभावी रहने की आशंका है।

Transcript Unavailable.