शासकीय आवास आवंटन की अनुशंसा के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित की गई है । इसमें अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव गृह विभाग समन्वयक होंगे
नरसिंहपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले में कई हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए । विभिन्न रोजगार कंपनियों ने यह दावा किया है कि 194 लोगों को प्लेसमेंट दिया गया
नरसिंहपुर विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में जहां अब तक उचित मूल्य की दुकानें नहीं है वहां नई दुकान लिए पात्र संस्थाओं से 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन बुलाए गए हैं
जब समाज बुजुर्गों को मजदूरी का कार्य यह देखकर नहीं देता की बुजुर्ग क्या मजदूरी का कार्य करेंगे ऐसे में पेशे से मजदूर बुजुर्गों को अपना जीवन यापन करने में बड़ी मुश्किल होती है ऐसा ही कुछ बुजुर्ग दंपति चंपाबाई यादव पति करोड़ी यादव के जीवन में हुआ जब उन्हें मजदूरी नहीं मिली तब उन्होंने जीवन की इस संघर्ष घड़ी में हिम्मत नहीं हारी आज बुजुर्ग दंपति आमगांव बड़ा बस्ती चौराहा मूंगफली बेच रहे हैं जहां पति मूंगफली शेकते हैं वहीं पत्नी चंपाबाई मूंगफली बेचने का कार्य कर रही है मूंगफली के साथ सिलबट्टे की चटनी नरसिंहपुर जिले में कहीं ऐसी नहीं मिलेगी बुजुर्ग दंपति कहते हैं कि जब तक उनके हाथ पर चल रहे हैं तब तक यह कार्य कर रहे हैं फिर जिंदगी राम भरोसे है आईए मोबाइल वाणी पर सुनते हैं बुजुर्ग दंपति की कहानी उनकी जुवानी से
आज हमने छोटे-छोटे बच्चों से भी जाना कि महंगाई क्या होती है उन्हें भी पता है कि उनकी पसंद की चीज उन्हें नहीं मिल रही है इसलिए महंगाई की मार कितनी पड़ रही है
दोस्तों,सूरज से मिलने वाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। इंदौर जिले के महू से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला ऊर्जा के बारे में जरुरी जानकारी दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी..
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।
2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?
*तेंदूखेड़ा विधायक ने व्यापारियों से संवाद किया विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल ने गत दिवस तेंदूखेड़ा मंडी में व्यापारियों से संवाद किया। तेंदूखेड़ा मंडी जो कई दिनों से बंद थी उसको खुलवाने का निर्णय लिया 4 फरवरी से तेंदूखेड़ा मंडी पुनः प्रारंभ की जाएगी।आज तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल ने कृषि उपज मंडी में सभी व्यापारियों से संवाद किया।सभी व्यापारियों द्वारा माननीय विधायक जी को समस्यायों से अवगत कराया गया और कई माग माननीय विधायक जी के समक्ष रखी माननीय विधायक जी ने आश्वासन दिया और सभी व्यापारियों कहा कि आपकी हर समस्यायों का हल शीघ्र किया जाएगा। *इस मौके पर ये रहे मौजूद* तेंदूखेड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदयाल जी खेरोनिया,जिला उपाध्यक्ष संतोष जी पटेल,राजू अग्रवाल जी, धर्मेन्द्र बंशल जी, तेंदूखेड़ा एसडीएम संघमित्रा गोतम जी एवं सभी व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
