मंगल पांडे चौक में ध्वजारोहण *1857 की क्रांति के 150वीं वर्षगांठ पर सन 2007 में नामांकित मंगल पांडे चौक बस स्टैण्ड आमगॉव बडा पर प्रत्येक गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है | जिसमें प्रत्येक बार विभिन्न क्षेत्रो में सामाजिक एवं धार्मिक योगदान देने वाले ग्रामवासियों या संगठन के आतिथ्य में ध्वजारोहण किया जाता है| इस बार चौक पर 34वॉ ध्वजारोहण ग्राम की धार्मिक समिति मॉ खेरापति माता मंदिर समिति द्वारा किया गया | जिसमें समिति के सभी सदस्य , स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव बड़ा , ग्राम के सभी सम्माननीयजन , सभी युवा साथी उपस्थित रहे|
