ग्राम के मारुतिनंदन मैदान में फौजी वॉरियर्स टीम के प्रशिक्षक रिटायर फौजी योगेश मेहरा ने सलामी देकर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर फौजी वॉरियर्स टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैंने अपने जीवन के लिए सबसे बड़ा तिरंगे का कफन कमाकर रखा है जिस दिन आपने यह तिरंगा अपने कफन के लिए कमा लिया उससे बड़ा तीर्थ और उससे बड़ा पुण्य इस भारत देश में कुछ नहीं है आगे उन्होंने कहा कि आमगांव बड़ा क्षेत्र में बेटियां खेल के मैदान में नहीं पहुंचती थी परंतु हमें गर्व है आज 30 से 40 गांव की बेटियां इस ग्राउंड में संचालित निशुल्क फौजी ट्रेनिंग में पहुंच रही है सोनी ट्रेनिंग में शामिल युवक युवतियों से हनुमान जी की 7 बातों पर चलने की बात कही फौजी ट्रेनिंग में शामिल बिपाशा पालीवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि नरसिंहपुर जिले के आमगांव बड़ा में युवक और युवतियों का भविष्य संवारने रिटायर फौजी योगेश मेहरा एवं सूरज लोधी द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग चलाई जा रही है कार्यक्रम के अंत में फौजी वॉरियर्स टीम के समस्त सदस्यों द्वारा जय श्री राम की घोष के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया कार्यक्रम का आभार सह प्रशिक्षक सूरज लोधी ने किया