अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम के उपथाना आमगांव बड़ा के प्रांगण में स्थित शंकर मंदिर में स्थानीय पुलिस स्टाफ द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया । आज सुबह से ही ग्राम के साथ स्थानीय पुलिस स्टाफ भी श्री राम की भक्ति के रंग में दिखा । उपथाना प्रांगण स्थित शंकर मंदिर में पुलिस स्टाफ ने प्रभु श्री राम की पूजन अर्चन के बाद मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर आरती की तदुपरांत स्थानीय संगीत मंडल के साथ सुंदरकांड पाठ का पाठन किया । प्रभु श्री राम के भजन कीर्तन मे बजाओ ढोल ताशे भी, मेरे घर राम आए हैं, राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे, जैसे गीतों पर स्थानीय पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीण झूमते गाते नजर आए इस अवसर पर आमगांव बड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समस्त धर्म प्रेमी बंधु एवं चौकी प्रभारी आमगांव संजय सूर्यवंशी, जितेंद्र पाराशर, हसन रजा, रमेश ठाकुर सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही ।
