अयोध्या में, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम पंचायत आमगांव बड़ा में गत एक सप्ताह से रामधन गाते हुए प्रभात फेरी राम मंदिर से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण कर रही है। राम धुन गायन में ग्राम की भजन मंडली के कलाकार सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं, रामधुन प्रभात फेरी आगामी 22 जनवरी रामलाल प्रतिष्ठा के बाद भी प्रभात फेरी मैं ऐसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इसके लिए अलख जलाई जा रही है इस प्रभात फेरी में अधिक से अधिक भक्तगण शामिल हो इसलिए सभी को उपस्थित होने की अपील की गई है। ----------------------------