देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,660 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 63,380 पहुंच गए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.67 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कई वीडियो सही होते हैं तो कई वीडियो फर्जी होते हैं। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन देने का दावा किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
देश के कुछ हिस्सों में जहां एक ओर लू से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर गर्मी ने अपने चरम को भी कम किया है।वहीं पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और सिक्किम के तापमान को देखें तो यहां अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो सीमा सुरक्षा बल द्वारा निकाली गई हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मकैनिक पदों पर Rs.25,500 –81,100/- (Level 4)पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । कुल 247 पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं और आई टी आई की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन शार्ट लिस्टिंग, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, E.W.S.और ओ.बी.सी के सभी उम्मीदवारों के लिए 100/- रुपए रखा गया है और एससी - एसटी और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://sarkariujala.com/bsf-head-constable-ro-rm-online-form-2023/28003पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 12 मई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !
स्कूल आफ एक्सीलेंस इन पंचायत NIRDPR के सलाहकार डॉ चंद्रशेखर प्राण के साथ राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर विशेष बातचीत
भारत में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,48,91,989 हो गयी है।
साल 2023 में मार्च-अप्रैल से ही लू का कहर पड़ना शुरू हो गया। इन दो महीनों में ही 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लू की घटनाएं दर्ज की गई। आशंका है कि लू का कहर आने वाले समय में कहीं ज्यादा भीषण रूप ले सकती हैं, क्योंकि मई के दौरान देश में गर्मियां अपने चरम की ओर बढ़ती हैं। वहीं जून से मानसून की शुरुआत होती है। विशेषज्ञ इसके पीछे भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बन रहे अल नीनो को जिम्मेवार मान रहे हैं। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीव दास साहू द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली गेँहू की बाली की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाव की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं। राजस्थान की रहने वाली दीपिका को मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान प्रदर्शित असाधारण साहस के कार्य के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया।वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना की महिलाओं को अतीत में पुरस्कार मिला है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
