मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कई बार मौसम में परिवर्तन होने के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से ख़राब हो जाती है। इस क्षति में किसनों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की है .

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्व के क्षेत्रों में 50-70 किमी प्रति घंटेकी गति के साथ हवाएं चलने और बारिश की संभावना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गूगल ने प्ले स्टोर की नीति की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए 2022 में भारत में 3,500 से अधिक लोन ऐप के खिलाफ कार्रवाई की। गूगल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।गूगल ने कहा;भारत में, 2022 में हमने प्ले स्टोर की नीति की आवश्यकताओं के उल्लंघन के लिए 3,500 से अधिक लोन ऐप्स को हटाने सहित आवश्यक परिवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की है और कार्रवाई की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आज विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस है। हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि हमारे काम स्थलों में सुरक्षित और स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें अपनी सुरक्षा के लिए उचित उपकरणों का उपयोग करना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए। आइए हम सब मिलकर इस संकल्प के साथ काम करें कि हम अपने काम स्थलों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखे

पूरी दुनिया सहित भारत में भी फिर से कोरोना के मामलों में हल्का उछाल देखने को मिला है. इसी के बीच एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि जानलेवा महामारी को देखते हुए भारत सरकार अगले महीने यानी मई से पूरे देश में फिर से लॉकडाउन लगाने जा रही है.  हम सभी ने कोरोना के समय की भयावहता महसूस की है. लॉकडाउन के समय को याद कर आज भी हम और आप सिहर उठते हैं.दरअसल, 'Daily Trending News' नाम के एक यूट्यूब चैनल ने अपने एक वीडियो में दावा किया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण केंद्र सरकार एक बार फिर से अगले महीने यानी मई से पूरे देश में लॉकडाउन लगा सकती है. इस न्यूज़ को और भी कई यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया स्पेसेज पर शेयर किया गया है. इसके बाद यह वायरल हो गया.  पीआईबी ने जब इस वीडियो का फैक्ट-चेक किया और इसे फर्जी और भ्रामक बताया है. इसे आगे शेयर करने से बचना चाहिए. उसने लोगों से यह भी अपील की है कि इस तरह के वीडियो से अफवाहें फैलती हैं और ऐसे मैसेज को आगे न बढ़ाया करें।साथियों अगर आपके पास भी ऐसा कोई भ्रामक ख़बर आता है,तो उसके बारे में जनता को जागरूक करें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फ़ोन में अभी दबाए नंबर 3

एक अध्ययन के अनुसार, भारत में हवा की खराब गुणवत्ता दो साल से कम उम्र के शिशुओं में ज्ञान-संबंधी समस्या पैदा कर सकती है। शोधकर्ताओं ने कहा, बच्चों में लंबे समय तक मस्तिष्क के विकास पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव का असर पूरे जीवन भर रह सकते हैं।ब्रिटेन के ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर जॉन स्पेंसर के अध्ययनों से पता चला है कि हवा की खराब गुणवत्ता बच्चों में ज्ञान-संबंधी कमी के साथ-साथ भावनात्मक और व्यवहार संबंधी समस्याओं से जुड़ी है, जिसका आगे चलकर परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

शाबाश के इस कड़ी जानेंगे कि महिलाएं किस तरह से अनेक परेशानियों के बावजूद हर नहीं मानी और मंजिल तक पहुँच गयी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों आंधी की संभावना, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।