"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ बता रहे हैं कि बैगन के बीज में कीड़े लगने की समस्या से निजात कैसे पाए। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर मे एक खड़ी ट्रक के केबिन से पैसा व मोबाइल चोरी करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सबलपुर के ही गोलू कुमार व अमन कुमार है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व रात में सबलपुर माजार के आगे एक ट्रक खड़ी थी। चालक केबिन बंदकर सो रहा था। इसी दरम्यान दो युवक ट्रक के केबिन की खिडकी की शीशा घिसकाकर करीब तैंतीस हजार रुपए व मोबाइल फोन निकाल लिए। लेकिन दोनों युवक को चोरी करते किसी अन्य ने देख लिया तथा ट्रक चालक को बता दिया। ट्रक चालक इस बात की जानकारी नदी थाना को दिया। नदी थाना पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा मोबाइल व पैसे बरामद कर लिए।नदी थाना एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फतुहा। सोमवार को स्थानीय मकसुदपुर स्थित गांधी टोला के दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण शाह, जिला प्रभारी सीताराम पांडे, लोक सभा विस्तारक भैया लाल माथुरी के साथ साथ रामजी प्रसाद, ई सत्येंद्र सिंह के अलावे बहुत सारे कार्यकर्ता व बस्ती के लोग मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गांधी जयंती, एक महान आत्मा को याद करने का मौका है। लेकिन केवल उनको याद करना सही रहेगा या उनके बताये रास्तों पर चलना। याद है ? जब उन्हें कोई एक गाल पर मारता तो वो दूसरा बढ़ा देते थे ,और हम इसे गांधीगिरी कहते है। आइये इस गाँधी जयंती में हम सब मिलकर थोड़ी गांधीगिरी पर चर्चा करते हैं। अगर आप गाँधी जी के बारे में कुछ कहना चाहते हैं या कोई अपनी गांधीगिरी की कोई कहानी सुनाना चाहते हैं तो अपने फ़ोन पर अभी 3 दबा कर रिकॉर्ड कीजिए और हम आपकी बात बहुत सारे लोगों तक पहुचायेंगे। हमे आपकी कहानियों का इंतज़ार रहेगा। जय हिन्द !

जैसा कि आप सभी को पता ही है की आज हमलोग 2 अक्टूबर यानी कि गाँधी जयंती मना रहे है पर क्या आपको पता है की इसके साथ कुछ और भी मनाया जाता है ,याद आया नहीं'... तो चलिए हम आपको बताते है कि आज गाँधी जयंती मनाने के साथ साथ पंचायतो में ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाता है। तो आइये ग्रामसभा के बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश करते है। .