फतुहा। सोमवार को स्थानीय मकसुदपुर स्थित गांधी टोला के दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण शाह, जिला प्रभारी सीताराम पांडे, लोक सभा विस्तारक भैया लाल माथुरी के साथ साथ रामजी प्रसाद, ई सत्येंद्र सिंह के अलावे बहुत सारे कार्यकर्ता व बस्ती के लोग मौजूद थे।