Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पटना- राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में भाग लेने प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक को फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने हरी झंडी दिखाकर पाटलिपुत्र स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश भर के कलाकार भाग ले रहे है । सभी कलाकार अपने अपने क्षेत्र के लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे । बिहार का छठ पूजा , जट जटिन, होली, सोहर का मंचन किया जायेगा । आज देश में आये दिन जाति, धर्म,भाषा , क्षेत्र और रंग के नाम पर लोगों को बांटने और लड़ाने का षड्यंत्र किया जा रहा है ऐसे तत्वों से हमें सतर्क रहने की जरूरत है । भिन्नता में एकता भारत की पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । उन्होंने युवाओं से अपील किया की जात पात एवं धर्म की भावना से ऊपर उठकर देश हित के लिए आगे आये । मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार, कैप्टन राम कुमार सिंह , आर पी एफ सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह , एन सी सी अंडर ऑफिसर संगीता कुमारी, सुमित कुमार मौजूद रहे । जत्था में सुधांशू कुमार,रवि कुमार, हिरालाल कुमार, मनी कुमार,शौरभ कुमार ,राहुल कुमार, दीपा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,मुष्कान कुमारी, आस्था कुमारी,शिखा कुमारी समेत दो दर्जन युवा/युवती शामिल हैं ।

फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक में शनिवार की देर शाम को एक बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को फतुहा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां युवक की डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया। बाइक सवार वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर निवासी विरोधी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बयाया जा रहा है। सूचना पर पहुची नदी थाना की पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। आपको बताते चलें कि सड़क के दोनों किनारे पर ट्रक का खड़ा रहना भी कभी-कभी दुर्घटना का कारण बन जाता है, फिलवक्त पुलिस इस पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर रही है।