उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति का प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने एयरपोर्ट पर पुष्प कुछ एवं शाल भेंट कर स्वागत किया।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जेंडर हिंसा के खिलाफ चल रहे हमारे इस कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ में आज सुनिए यशस्विनी जी को, जो जेंडर आधारित हिंसा पर कानूनी मामलों की जानकार हैं। यशस्विनी जी का कहना है कि अगर हिंसा है तो उसे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का कड़ा प्रावधान भी है. बस जरूरत है तो... कदम बढ़ाने की!
“यह देश संविधान से चलता है’, यह एक लाइन जो हम हर दूसरे दिन किसी न किसी के मुंह से सुनते ही रहते हैं। सविंधान पर इतनी आस्था के बाद भी देश में संविधानिक मूल्यों की भावनाओं का अभाव है। संविधान के प्रति पैदा हुए इस "अभाव" के भाव के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं, जो हर एक बात पर कहते हैं कि यह देश संविधान से चलता है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला से नवनीत ,लखनऊ मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मोहनलालगंज प्रखंड के भजनमउ ग्राम के खेतों में हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था। इस कारण किसानों को अपने खेतों में जा कर काम करने में भय सताता था। इस समस्या को देखते हुए दिनांक 7 दिसम्बर 2023 को लखनऊ मोबाइल वाणी में ख़बर को प्रसारित किया गया और मोबाइल वाणी की टीम द्वारा इस ख़बर को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी के साथ साझा किया गया। जिसका त्वरित असर यह देखने को मिला कि अधिशासी अभियंता के आदेश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र का दौरा किया। जिसके बाद खेत में पोल लगा कर लटक रहे हाईटेंशन के तार को ऊँचा कर के लाइन दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गनिक खेती में केचुवा खाद बनाने की विधि की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पल्स पोलियो अभियान 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें जनता की भागीदारी जरूरी है तभी अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
लड़कियों और महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा रोकने के लिए शुरू हुए इस प्रोग्राम में आपका स्वागत है। किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए समाज में रहने वालों के सोच-विचार बदलना बहुत ज़रूरी है।आज इस बारे में हम बात करेंगे पुरुषों के योगदान को लेकर और जानेंगे कि पुरुष किस तरह महिला कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सकते है।पुरुषों की भागीदारी से जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा को कैसे ख़त्म किया जा सकता है। अपने विचार ज़रूर रिकॉर्ड करें, फोन में नंबर 3 दबाकर।
