इन दिनों इंटरनेट पर एक वेबसाइट तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वेबसाइट के द्वारा दावा किया जा रहा है कि वे PSU तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप डीलरशिप की पेशकश कर रहे हैं। जिसकी जांच फैक्ट चेक करने वाली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पीआईबी फैक्ट चेक ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
देश के 12 से अधिक राज्य ऐसे हैं जहां लोगों को चिलचलाती गर्मी, उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तूफान के चलते गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य प्रचंड चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व बताया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की बुकिंग के लिए बनाए गए कोविन ऐप पर अपलोड की गई नागरिकों की निजी जानकारी में कथित सेंधमारी की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसकी गहन जांच की मांग की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नमस्कार ,आदाब साथियों ,गाज़ीपुर मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मंथन फाउंडेशन एनजीओ से जुड़कर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्य करना चाहते है।इस पद पर कार्य करने का कार्यस्थल लखनऊ ,उत्तरप्रदेश होगा। स्नातक पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मासिक 12,000 रुपए से 30,000 रूपए वेतन दिया जाएगा ,इसके साथ ही 50 प्रतिशत यात्रा भत्ता की अतिरिक्त सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति संस्थान के इस नंबर पर संपर्क कर पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। संस्थान का नंबर है : 9452394984 . तो साथियों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबायें. साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने अन्य दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' पिछले छह -घंटों के दौरान आठ किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर की बढ़ गया है। यह पोरबंदर से लगभग 310 किमी दक्षिण, पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 340 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में, जखाऊ बंदरगाह से 420 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 430 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में और पाकिस्तान के कराची से 590 किमी दक्षिण, पश्चिम-दक्षिण में है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पीएम मुद्रा योजना" के तहत 20,55,000 रुपये का ऋण देने का दावा करने वाला एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैसेज में कहा गया है कि पीएम मुद्रा योजना 2023 के तहत 20,55,000 रुपये मंजूर किए जाने के लिए तैयार हैं और नागरिकों को अपने मोबाइल नंबरों को सत्यापित करने और मिनटों में ऋण पात्रता जांच करने के लिए कहा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
