Transcript Unavailable.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नागरिकों को कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करने की सलाह दी है, क्योंकि ये इबोला वायरस से संक्रमित है। आखिर ये दावा किस हद तक सही है आइए जानते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 05 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,453 के आसपास बनी रही। 04 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,468 थी, जबकि 03 जुलाई को इनकी संख्या 1,475 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 56 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 69 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। पिछले 24 घंटों में महामारी से एक की मौत हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्तराखंड राज्य शिक्षा विभाग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चला है कि स्वीकृत प्रिंसिपल पदों में से 67 प्रतिशत से अधिक पद खाली पड़े हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के वर्षों में पदोन्नति की कमी के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत ये पद खाली हैं.बताया गया है कि प्रिंसिपल पद पर नियुक्ति केवल प्रमोशन के जरिये ही हो सकती है और पिछले चार सालों में ऐसा नहीं हुआ है, जिसके कारण सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के बहुत सारे पद खाली हैं.अखबार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा कि ‘यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देश के दक्षिणी प्रायद्वीप में जून 2023 में केवल 88 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1901 से लेकर अब तक के मौसमी इतिहास में सबसे कम रही। इससे पहले 1976 में 90.7 मिमी बारिश हुई थी।यह जानकारी 4 जुलाई 2023 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जून माह की क्लाइमेट समरी में दी गई है।आईएमडी के मुताबिक पूरे देश में दीर्घकालिक अवधि के औसत के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा अप्रेंटिस के कुल 3624 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 15 वर्ष से अधिकतम 24 वर्ष तक के आयु वाले वैसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से मैट्रिक और आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी । अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा । चयनित व्यक्तियों का वेतनमान नियमानुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 26 जुलाई 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वेबसाइट है https://rrc-wr.com/TradeApp/Login/Index.
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला से हमारी श्रोता की बातचीत लखनऊ मोबाइल वाणी के माध्यम से रुकैया से हुई। रुकैया बताती है कि उनके क्षेत्र में कूड़ादान नहीं होने के कारण कूड़ा फैला रहता है। जानवर भी कूड़ा को इधर उधर फैला देते है। अगर कूड़ादान की व्यवस्था होगी तो लोग कूड़ा को कूड़ादान में ही फेंकेंगे
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पत्र सरकार की मुद्रा-लोन योजना से संबंधित है. इस पत्र में बाकायदा बेंगलुरु का एक एड्रेस भी दिया हुआ है और मुद्रा लोन योजना के नाम की मुहर भी लगी हुई है. साथ ही यह दावा भी किया गया है कि यह एक लाख रुपए के मुद्रा लोन का अप्रूवल लेटर है. इस लेटर के मुताबिक अगर 1750 रुपए दिए जाएं तो बदले में मुद्रा लोन के 1 लाख रुपए मिलते हैं. इस 1750 रुपए को प्रॉसेसिंग फीस बताया गया है. इस वायरल लेटर में एक सरकारी पत्र के होने की सभी शर्तें लगभग पूरी की गई हैं.
बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगरनिगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।एक अधिकारी ने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर में हादसे में मारे गए 81 लोगों के शव रखे गए थे जिनमें से 29 शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिये की गई।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.
भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी 02 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,490 के आसपास बनी हुई थी । 01 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,513 थी, जबकि 30 जून को इनकी संख्या 1,533 दर्ज की गई थी।
