नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो कि अलप्रान सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ कर एडमिन के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं। कार्य करने का स्थान वाराणसी उत्तरप्रदेश होगा। वैसे व्यक्ति जो की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण किये हों आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए मानदेह 14000-15000 रूपए प्रतिमाह होगा। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, साथ ही कम से कम एक साल का वर्किंग एक्सपेरिएंस भी हो। इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, नंबर है +91 9839955309. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, 31 जुलाई के बाद लेट फीस के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा रहे हैं. वहीं अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा ITR प्रोसेस करने और रिटर्न जारी करने का काम भी किया जा रहा है. इस बीच साइबर ठगों का गिरोह ऐसे टैक्सपेयर्स को अपना निशाना बना रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह एक गंभीर संकट की तरफ इशारा है, कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम की मांग इस साल जुलाई तक लगभग 2021 के स्तर पर पहुंच गई है। याद रखें: 2021 महामारी का दूसरा वर्ष था जिसमें कोविड की घातक दूसरी लहर के बाद मांग में उछाल देखा गया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों, यानी अप्रैल से जुलाई 2023 तक, 9.84 करोड़ परिवारों ने इस योजना में काम किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है, और 2021 के 9.97 करोड़ के करीब है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य, लखनऊ जिला से अपूर्व ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि इनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य, लक्खणौ जिला के पकरोहणी से चमकी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्हें अपने बच्चों का आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाना है

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला से सनम मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इलाके में कूड़े की सफाई नहीं हो रही है। नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी साफ सफाई नहीं हो रही है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिलाके तकरोही से सनम मोबाइल वाणी के माध्यम से हमरी एक श्रोत से बात किया जिनका नाम गायत्री देवी है, उनका कहना है की उनके पास राशन कार्ड और आधार कार्ड दोनों नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिलाके तकरोही से बरखा मोबाइल वाणी के माध्यम से हमरी एक श्रोत से बात किया जीना नाम फूलकली है, उनका कहना है की उनके पास राशन कार्ड नहीं है