"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा पशुओं में होने वाले लंपी वायरस बीमारी और उपचार से जुडी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
नमस्कार आदाब दोस्तों,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार।यह नौकरी उन व्यक्तियों के लिए है जो उत्तरप्रदेश सबोडिनेट सिलेक्शन कमीशन के द्वारा फॉरेस्ट गाड/ वाइल्डलाइफ गाड के पद पर कार्य करना चाहते हैं. पदों की कुल संख्या 709 है,इनमें से 693 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड और 16 वाइल्ड लाइफ गार्ड के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए विभिन्न चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें लिखित परीक्षा से लेकर अन्य शामिल हैं।इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग रहेगा आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 25/- रुपया रखा गया है। आवेदनकर्ता की उम्र सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी. यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 10-10-2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीतदास साहू धान की अच्छी फसल के लिए खाद और दवा के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
दोस्तो, आज अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस है... यह दिन खासतौर पर उन महिलाओं को समर्पित है... जो काम तो पुरुषों के बराबर करती हैं पर जब वेतन की बात आती है तो उन्हें कम आंका जाता है... क्या आप भी ऐसी परिस्थितियों से गुजरे हैं? इस खास दिन पर आपके क्या विचार है.. फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला के डूडा कॉलोनी के शांतिनगर से प्रतिभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके बच्चो का आधार कार्ड नहीं बना है।
Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण हुआ संपन्न। नावेद जी द्वारा डिस्ट्रिब्यूटेड मॉडरेशन का ट्रेनिंग विस्तार पूर्वक दिया गया
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगी कीट नियंत्रण एवं फसल की निराई -गुड़ाई से जुड़ी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
नमस्कार साथियों, मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रिट्ज रिज़ॉर्ट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने को इच्छुक है। नौकरी करने का स्थान यूपीएसआईडीसी, औद्योगिक क्षेत्र रेंडुआ पलहारी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश होगा। न्यूनतम 12 वीं पास व्यक्ति जिनके पास 2 साल सुरक्षा गार्ड में काम करने का अनुभव प्राप्त हो वे इसके लिए आवेदन कर सकते है। चयनित व्यक्तियों को मासिक 10 हज़ार रूपए से 12 हज़ार रूपए तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। नंबर है : 9580502600 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
