मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर खजराना से नसीम अली ने मोबाईल वाणी के माध्यम से अलिसा से साक्षात्कार लिया।अलिसा ने बताया कि ये रोज बाल वाणी पर कॉल करती हैं और कार्यक्रम सुनती हैं। अपनी पढ़ाई जारी रखने में इनको दिक्कत आ रही थी,क्योंकि ये फ़ीस देने में असमर्थ थी । बाल वाणी कार्यक्रम के माध्यम से इनको जानकारी मिली कि फ़ीस माफ़ी के लिए ,आप शुल्क मुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं या संभल योजना का कार्ड फार्म में लगा कर स्कुल में जमा किया जा सकता है। अलिसा ने अपने फार्म में संभल कार्ड लगा कर जमा किया और इनका स्कुल फ़ीस माफ़ हो गया। इस प्रकार इन्होने बाल वाणी सुनकर लाभ उठाया
मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर खजराना से कीर्ति पलुस्कर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से डीएलसी की छात्रा सना शेख से साक्षात्कार लिया।सना शेख ने बताया कि इनका स्कूल लॉकडाउन के पहले अच्छे से चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान इनकी पढ़ने की इच्छा बिलकुल ख़तम हो गई थी। फिर डीएलसी सेंटर से इनको बाल वाणी मंच के बारे में जानकारी मिली। इस मंच पर इन्होने शिक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम से प्रभावित हो कर ये प्रेरित हुई और नियमित स्कूल जाती हैं। भविष्य में ये जॉब भी करना चाहती हैं
