मध्यप्रदेश राज्य के गांव पटारी से निकिता भेलोर,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि उनको बाल वाणी सुनकर अच्छा लगता है और वह कहती है कि कई गांव में अभी भी बाल विवाह होता है। बाल विवाह किसी जगह होने पर लोग 11098 पर कॉल कर के सूचित कर सकते हैं और बाल विवाह को रोक सकते हैं। जल्दी शादी करने पर लड़कियां घर नहीं संभाल पाती है ,पहले के समय में भी जल्दी शादी कर दिया जाता था और यही परम्परा आज भी चलती आ रही है। जिससे लड़का और लड़की दोनों का जीवन बर्बाद हो जाता है।
