भाजपा नेता तुलसी कुमार साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तरह से 50 वर्ष के ऊपर के झारखंड प्रदेश के नागरिकों को पेंशन देने का ऐलान किया गया है वह स्वागत योग्य कदम है किंतु राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में पिछड़ा व सामान्य वर्ग के लोगों को इस लाभ से वंचित कर दिया है कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा हुआ सामान्य वर्ग के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है इस तरह की दोहरी नीति सरासर गलत है
सिमडेगा सदर प्रखंड के बड़ाबरपानी में शुक्रवार को पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है
सिमडेगा महाविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में शुक्रवार को एनहांसिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल्स चाइल्ड विषय पर जेंडर ट्रेडिंग का आयोजन किया गया मौके पर लड़का व लड़की के पालन में भेदभाव से संबंधित व्याख्यान महाविद्यालय के प्रोफेसर रीमा कुजूर द्वारा दिया गया
गुमला जिले के लैंपसो में किसानों से धान की खरीदी शुरू की गई है लैंपसो में अब तक के जिले भर के कुल 166 किसानों से कुल 10274 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है हालांकि अभी तक धान खरीदारी के निर्धारित लक्ष्य की अपेक्षा काफी कम धान की खरीदारी हुई है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ शिमला मिर्च लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड इकाई बानो के गठन के लिए जिला संयोजक दिनेश बड़ाइक की अध्यक्षता में राजकीय मवि बानो में बैठक हुई
सिमडेगा में आम जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया जिसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपयुक्त के समक्ष रखा
ठेठईटांगर में सबकी योजना सबका विकास अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल जीपीएफटी का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को हुई
सिमडेगा के विद्या वनस्थली शिक्षा समिति की वार्षिक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रभा लेतारे केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई
बीरू के मां भुवनेश्वरी सह बंगलामुखी मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती पूजा युवा संघ द्वारा सरस्वती पूजा की जा रही है 16 फरवरी को भंडारा लगा महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा रात 8:00 बजे मां भवानी ग्रुप द्वारा जागरण किया गया
