केरसई प्रखंड के बुदाधार पुल के निकट पिकनिक मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए यहां पर मेला का आयोजन किया गया था लोगों ने नाच गान करते हुए एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी नदी के लोग छोर परपिकनिक मनाते नजर आए पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन तैनात रहे
ठेठईटांगर प्रखंड में नववर्ष को लेकर भिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर भीड़ लगी रही प्रखंड के राजा डेरा घुमरी छिंदा नदी के अलावा अन्य पिकनिक स्पॉट पर सुबह से लोग अपने परिजनों के साथ पिकनिक स्पॉट पर आने लगे थे पिकनिक स्थलों में पुलिस बल तैनाती किए थे
बानो में नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे प्रखंड के विभिन्न मंदिरों का गिरजाघर में पूजा व प्रार्थना का आयोजन किया गया
सिमडेगा जिले में नववर्ष का जशन उमंग व उल्लास से मनाया गया जिले के भिन्न-भिन्न पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ लगी रही लोगों ने धूम धमाके से नव वर्ष का स्वागत किया लोग पूरी तैयारी के साथ पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थे
सिमडेगा के सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में नव वर्ष 2024 के लिए प्रार्थना व निवेदन अर्पण चढ़ाया गया प्रातः 6:30 बजे प्रथम मिस्सा व दूसरी मिस्सा 8:30 बजे संपन्न हुई मौके पर काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे
ठेठईटांगर प्रखंड के जामपानी पल्ली में नए साल के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया मौके पर उर्सुलिन कॉन्वेंट की धर्म बहनों के नेतृत्व में स्थानीय गायक मंडली ने भक्ति गीतों से वातावरण को प्रार्थना में बना दिया
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनेपरिवार के साथ नववर्ष का स्वागत पर्यटक स्थल बसंतपुर में किया उन्होंने जिले का चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प रहने की बात कही उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर जिले में अमन व शांति हो इसके लिए वह भगवान से प्रार्थना करते है
सिमडेगा के राजा डेरा में पिकनिक मनाने को पहुंचे लोग काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने गए राजा डेरा में चारों ओर रौनक लगी हुई
नए वर्ष के मौके पर सिमडेगा के केलाघाघ डैम में आए दूर-दूर से लोग जिले के ग्रामीण इलाकों के अलावा गुमला दिल्ली उड़ीसा से काफी संख्या में सैलानियों का आगमन हुआ केलाघाघ डैम में काफी संख्या में लोग पहुंचे पिकनिक मनाने को
सिमडेगा जिला प्रशासन ने शिवार को शहर के डिप्टीटोली में बने वृद्ध आश्रम की शुरुआत की गई वृद्धाश्रम में असहाय बुजुर्गों को संरक्षण देते हुए हर तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी
