बानो प्रखंड के रायकेरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया छापामारी अभियान में 80 केजी महुआ जावा जब्त करते हुए नष्ट किया गया थाना प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया उन्होंने शराब विक्रेताओं को शराब नहीं बनाने के चेतावनी दी साथी दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की बात कही
बानो पुलिस निरीक्षक कार्यालय में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक हुई बैठक में जनवरी माह में घटित घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई
सिमडेगा सदर अस्पताल स्थित सभागार में विश्व कैंसर दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में एएनएम स्कूल छात्राएं शिक्षक समेत कई मरीज ने भाग लिया मौके पर सीएस डॉक्टर अजीत खलखो ने कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है या एक जानलेवा बीमारी है जागरूकता से ही कैंसर रोग से बचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी कर्मियों को सहयोग करने की जरूरत है मौके पर सदर अस्पताल परिसर में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान कई लोगों की जांच की गई
बानो गिरदा ओपी परिसर में पुलिस अधीक्षक रविकांत साव ने ओपी क्षेत्र के वोलेंटियर्स के साथ बैठक की उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोगों को नशा मुक्ति साइबर अपराध मानव तस्करी सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी लोगों से समस्याओं पर सहयोग करने का आगरा किया
बानो प्रखंड के बड़काडुइल में जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी को किया गया है सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के जनजातीय समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है मौके पर जनजातीय नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
कुरडेग के झिरकामुंडा में 9 फरवरी से मिला शुरू किया जायेगा जिला परिषद क्षेत्र में हुए सैरात मेला का डाक उच्चतम बोली 153600 बोलकर कुरडेग के दीपक जायसवाल ने अपने नाम कर लिया तीन दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन माइकल किंड़ो स्टेडियम में किया जाएगा
कोलेबिरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 फरवरी को कोलेबिरा पहुंचेगी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कांग्रेस समिति द्वारा तैयारी जोर-शोर से की जा रही है इस संबंध में कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं या यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है
सिमडेगा अल्बर्टा एक्का स्टेडियम में रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक हुई जिसमें जिला भर की रसोइया व संयोजिका संघ की सदस्य पदाधिकारी के साथ मौजूद थे बैठक में मुख्य रूप से रांची से आशा देवी दत्ता शामिल हुई रसोइया व संयोजिका संघ ने बैठक में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया
सिमडेगा एस एस स्कूल प्लस टू उवि में एनसीसी सर्टिफिकेट की परीक्षा संपन्न हुई परीक्षा में प्लस टू के 38 कैडेट जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा के 17 कैडेट व डीएबी स्कूल सिमडेगा के 16 कैडेट शामिल हुए 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के कमांडिंग आफिसर कर्नल नवीन कुमार के निर्देश अनुसार परीक्षा लिखित व प्रैक्टिकल दोनों ली गई
श्री सत्य साईं सेवा संगठन सिमडेगा के तत्वाधान में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर कोचेडेगा स्थित सामुदायिक भवन में किया गया शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने किया समिति के पदधरियों ने बुके देखकर उन्हें सम्मानित किया गया शिविर का संचालन डॉक्टर महेंद्र प्रसाद व डॉक्टर अजीज अहमद ने किया शिविर में 51 मरीजों की जांच करते हुए निशुल्क दवा दी गई
