आंध्र प्रदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जिन 6100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है उनमें सीनियर ग्रेड टीचर (SGT) के 2280 पद ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 1264 पद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 215 पद स्कूल असिस्टेंट के 2299 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना (AP DSC Notification 2024) जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।