नेशनल मिनरल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMDC) की ओर से प्रक्षिक्षुओं के 120 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं वे निर्धारित पते पर 22 से 26 फरवरी 2024 तक सुबह 10 बजे इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुसार ही स्थल पर पहुंचे क्योंकि अगर किसी भी नियम की अनदेखी होती है तो फिर साक्षात्कार राउंड में शामिल होने में मुश्किल हो सकती है।