दिमाग तेज करने के लिए जरूरी है ये बूढ़ा होने पर जिस तरह चेहरे पर झुर्रियां पड़ती हैं, उसी तरह दिमाग पर भी बुढ़ापा दिखने लगते हैं। कुछ लोग गलत आदतों के कारण जवानी में ही दिमाग को बूढ़ा बना लेते हैं। स्वस्थ शरीर व तेज दिमाग के लिए बॉडी में सभी जरूरी पोषक तत्वों का पर्याप्त मात्रा में होना बेहद जरूरी है। कुछ ऐसे खास विटामिन्स और मिनरल्स हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।