Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गिरिडीह : झारखंड के प्रवासी मजदूरों का दूर प्रदेश में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कल बुधवार को जहां मुम्बई के धारावी में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखण्ड के खांखी निवासी मुमताज अंसारो का 23 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी की फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर मौत हो गयी। वहीं आज गुरुवार को मुम्बई के वर्ली में काम के दौरान सीढी से गिरने से सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव निवासी नोखलाल मंडल के 40 वर्षीय पुत्र भागीरथ मंडल की मौत हो गयी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : मुम्बई के धारावी में बुधवार को हुई अगलगी की घटना में आग की चपेट में आने से जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के खांखी निवासी मजदूर इकबाल अंसारी की मौत हो गयी। मृतक मजदूर इकबाल अंसारी मुम्बई में कपड़ा सिलाई का काम करता था। इकबाल के मौत की खबर मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : पांच दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान होने लगे हैं। उनके अंदर अनिष्ट की आशंका घर करने लगी है। युवक के परिजन पुलिस से अविलम्ब उसे ढूंढ निकालने की गुहार लगाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकरायी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है।
गिरिडीह : मधुपुर- गिरिडीह रेल पथ पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
गिरिडीह : 12 वर्ष पुराने एक हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी भीम साव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं न्यायालय ने उसके ऊपर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह में रविवार की सुबह एक कार पेंटर का शव बाथरूम में संदिग्ध स्थिति में बरामद हुई। कार पेंटर की मौत की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक कार पेंटर के शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की एक 27 वर्षीया विवाहिता बीते मंगलवार से लापता है। इस बावत विवाहिता के ससुर उदय राय ने मधुबन थाने को आवेदन देकर अपनी बहू को ढूंढ निकालने की गुहार लगाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
