झारखण्ड राज्य, बगोदर प्रखंड से बहादुर राम मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं। महेन्दर हेमरोम गांव के सरपंच का कहना है की ज़्यादा छुप के कारण पानी सुख जा रहा है। पानी की काफी समस्या हो रही है तथा इन लोगों को खेती के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इनका कहना है की ये सरकार से डोभा का मांग किये हैं तो अगर इस गर्मी में डोभा खोदा जाएगा तो उसमे बारिश का पानी जमा होने में भी समय लगेगा। तब तक तो समस्या बानी ही रहेगी

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड से बहादुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामदेव से बातचीत। किया। बातचीत के दौरान श्यामदेव ने बताया की बारिश नहीं होने के वजह से ये सिचाई नहीं कर पाए। लेकिन मनरेगा के द्वारा इनके खेत में डोभा का निर्माण किया गया है, जरूरत होने पर ये उसी पानी का इस्तेमाल कर के अपने खेतो की सिंचाई करेंगे

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड से नरेश मरांडी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मौसम परिवर्तन का असर जीव जंतुओं के साथ खेती पर भी दिख रहा है। जल स्तर घटता जा रहा है। किसानों को खेती करने में दिक्कत हो रही है

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड से मुकेश कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अचानक मौसम में बदलाव हुआ है ,इससे गर्मी बढ़ गई है। ऐसे मौसम में वाइरल बीमारी हो रही है।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड से लक्ष्मण हेम्ब्रोम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अचानक मौसम बदलने से फसलों को नुकसान हो रहा है। खेत में लगे सब्ज़ी और गेहूँ की फसलों को नुक्सान हो रहा है। पानी का मात्रा भी घट जा रहा है ,इससे किसानों को नुक्सान पहुँच सकता है

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार जानकारी दे रहे हैं की इस क्षेत्र में कई बकरीयों की मौत हो रही है।लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से इसके लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है

झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड के अदवारा पोस्ट के बेलगंज ग्राम से सलोनी मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इस वर्ष मौसम में बदलाव के वजह से जीव जंतु पर असर पड़ रहा है। तालाब और कुएँ का जल स्तर काफी नीचे चला जा रहा है। जिसके वजह से किसान परिवार के लोग काफी परेशान है

झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता ओमप्रकाश जानकारी दे रहे हैं की अभी के अपेक्षा पहले मौसम में बदलाव बहुत कम होता था। पहले वर्षा बहुत जल्दी-जल्दी होती थी। लेकिन अब वर्षा बहुत कम होती है।अभी दूसरी खेती करने का सोच रहे हैं। लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण किसान खेतों में नई फसल नहीं लगा पा रहे हैं। इसके साथ ही बीमारियाँ भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है

झारखण्ड राज्य, बगोदर ब्लॉक के टुकटुको से राजकुमार दास मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, मौसम परिवर्तन के कारण मौसम तेज़ी से बदल रहा है। जैसे की अचानक सर्दी के बाद काफी तेज़ धुप निकलने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जब की ये मौसम पहले नहीं हुआ करता था और इस परिवर्तन का कारण जंगल की कटाई है लोग जंगल काफी तेज़ी से काट रहें हैं। जबकि जंगल के कारण ही बारिश होती है। लोग इसी बात को नहीं समझ नहीं पा रहें हैं और लोगों को ये बात समझ कर जंगल को बचाना होगा

झारखण्ड राज्य, ग्रीडीह जिला, बगोदर थाना, संतुरकीमहोरी गांव से तुलिया देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने अपने घर के पास पौधे की रोपाई की थी लेकिन बारिश नहीं होने के कारण पौधा जल गया है। लोगों को पानी की बहुत समस्या होती है बारिश का पानी भी नहीं रुकता है तथा जानवरों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है।