जिले के पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई नशा का सेवन करने वालों के खिलाफ की गई।बीती देर रात एसपी ने पुलिस जवानों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें रेलवे मैदान जिसे अंटा बंगला भी कहा जाता है,वहां नशेड़ियों के अड्डेबाजी की सूचना प्राप्त हुई।
