गिरिडीह : झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो युवा मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा अध्यक्ष दिलीप मंडल एवं संचालन जिला युवा सचिव कौलेश्वर सोरेन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व जिला सचिव महालाल सोरेन उपस्थित थे। बैठक में जहां संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं युवा मोर्चा का विस्तार भी किया गया।
