महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार अहले सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजमान हो उठा है। श्रद्धालु शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के साथ मंदिर परिसर में स्थित अन्य सभी देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना करने में जुटे है।
