गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा द्वारा शुक्रवार को जिले के बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह, सिमराढाब पंचायत भवन पलौन्जिया तथा भरकट्टा बाजार में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 400 से अधिक जरूरतमंद, असहाय, गरीब-लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
