गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र में महुरी ठाकुरबागी के पास शनिवार की दोपहर तेज बारिश के साथ एकाएक वज्रपात होने से बाप बेटे की मौत हो गई ।जबकि एक व्यक्ति गंंभीर रूप से घायल हो गये।आस पास के लोगों ने तीनों को आनन फनान मे ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य लाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया।जबकि तालेशवर का ईलाज बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य मे चल रहा है।
