अवैध गांजा एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस का शिकंजा स्वाट/सर्विलांस सेल टीम व थाना मुगलसराय पुलिस टीम को पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के पास से मिली बड़ी सफलता ट्रेन से गांजा की खेप लाकर वाराणसी मे करते थे सप्लाई 02 तस्कर चढे पुलिस के हत्थे पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये गये नशा मुक्ति के अभियान के तहत गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री अनिरुद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय पुलिस टीम व स्वाट/सर्विलांस सेल टीम चन्दौली द्वारा पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के पास डीलक्स शौचालय के यहाँ से दो व्यक्तियो को तीन प्लास्टिक बोरी में नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से उसका नाम पूछने पर अपना नाम 1.सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 मृत्युन्जय प्रसाद निवासी भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष 2. सरिता देवी पत्नी स्व0 राधेश्याम निवासी कुढकला थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष बताये तथा इनके पास से 31 KG नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
चकिया। विकासखंड चकिया के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बीआरसी चकिया पर आहूत की गई।बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, सभी पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मत से निर्णय लिया कि हमें मिलकर शिक्षक हित में कार्य करना है, तथा शिक्षकों का अनावश्यक रूप से हो रहे शोषण को भी मजबूती के साथ रोकना है, साथ ही साथ इन लोगों ने यह भी निर्णय लिया कि यदि किसी शिक्षक को पूर्वाग्रह के कारण प्रताड़ित किया जाएगा तो यह मोर्चा इसका खुलकर विरोध करेगा। ऐसे लोगों/शिक्षकों/ARP/नोडल शिक्षक के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी जो शिक्षकों का शोषण अधिकारियों के साथ मिलकर करते/कराते हैं मोर्चा ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि आप सभी लोग समय से अपने,अपने विद्यालय जाएं बच्चों को पढ़ाये ,स्कूल को निपुण बनाए। इसके बावजूद भी अगर किसी शिक्षक को किसी के द्वारा भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा तो हम सभी आप सभी के साथ खड़े होकर ईट से ईट बजाने का काम करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि हम सभी लोग आगामी 16 फरवरी को शिक्षकोन्नयन गोष्ठी एवम् सम्मान समारोह का कार्यक्रम बीआरसी चकिया पर आयोजित करेंगे। इसके साथ ही बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में सर्वश्री सदानंद दुबे (अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल संघ),कैलाश प्रसाद(पूर्व अध्यक्ष), महेंद्र प्रताप सिंह(पूर्व अध्यक्ष), ओम प्रकाश भारती(संरक्षक),नरेंद्र प्रताप सिंह(जिला उपाध्यक्ष)बीरेंद्र मोहन सिंह,उर्फ करंटु सिंह (अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ),देवेंद्र कुमार सिंह(जिलाध्यक्ष अटेवा)कुंवर कलाधर सिंह(पूर्व एबीआरसी), गंगाधर गोपाल (नोडल शिक्षक), अरविंद कुमार कौशल(ब्लाक अध्यक्ष बटवा/अटेवा), लाल जी,(ब्लाक अध्यक्ष शिक्षा मित्र) भूपेंद्र कुमार सिंह,(मंडल अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ) विवेक सिंह,(पूर्व कोषाध्यक्ष) दीनदयाल सिंह(पूर्व अध्यक्ष अटेवा), ओम प्रकाश सिंह,(जिला उपाध्यक्ष शिक्षा मित्र) नर्धेश्वर मिश्र(जिला संगठन मंत्री), रमेश कुमार,(अनुदेशक संघ) अवधेश सोनकर,(महामंत्री अटेवा) रामजन्म यादव HM, शिवपूजन राम HM, अटल बिहारी भारती(खेल शिक्षक), राम नारायण प्रसाद भारती, , नरेंद्र कुमार,EHM निर्मल कुमार सिंह,(संगठन मंत्री अटेवा) , इमरान अली(पूर्व महामंत्री), अतुल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश दूबे HM। आदि लोग शामिल रहे। संचालन - राम दिलास जिलाध्यक्ष बटवा संघ जनपद चंदौली ने किया।
चन्दौली पुलिस द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों, पशु/मादक पदार्थ तस्करों, लूट जैसे अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही ऐसे संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध किया जा रहा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था सहित आमजनमानस के जीवन को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अपराधियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. नगर महोदय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना बबुरी जनपद चन्दौली द्वारा छिनैती व लूट करने वाले अपराधियों गैंग लीडर 1-निखिल सिंह उर्फ आयुष सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ गरीबन सिंह निवासी ग्राम धनेजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली व गैंग के सदस्यों 1-रिषभ सिंह उर्फ चिन्टू पुत्र उधम सिंह निवासी ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 23 वर्ष 2-शिवम चौबे पुत्र लक्ष्मी नारायण चौबे निवासी ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना बबुरी जनपद चन्दौली पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पीडीए जन चौपाल का हुआ आयोजन नौगढ। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पीडीए जन चौपाल का आयोजन शुक्रवार को दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा के राबर्ट्सगंज लोक सभा सीट से भावी सांसद प्रत्याशी महेन्द्र राव ने कहा कि दलित शोषित पिछड़े प्रताड़ित वंचित अल्पशंख्यक के हक अधिकार को भारतीय संविधान निर्माता परम् पूज्य बाबा साहब डॉ.बी आर अम्बेडकर के लिखित संविधान में मौलिक अधिकार को बचाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी के देश व प्रदेश के सरकार का किए गए चुनावी वादों नौजवानों को नौकरी किसानों की आय दोगुनी करना शिक्षा स्वास्थ सस्ती करना काले धन को वापस लाना गरीबों के उत्थान के लिए काम करना भ्रष्टाचार खत्म करना भय मुक्त सरकार देना सभी वादों पर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह विफल हो रही है। देश के उद्योग पतियों को लाभ देने के लिए भाजपा सरकार 10 वर्षों से निरंतर काम करती चली आ रही है। आगामी लोक सभा 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करें । जिसमें गरीबों दलितों पिछड़ों अल्पसख्यको व संविधान में दिए गये मौलिक अधिकार से लोगों का उत्थान हो सकता है। कहां की आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जैसी झूठी पार्टी को जड़ से उखाड़ फेकना समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। हमारे देश या प्रदेश को ऐसी सरकार नही चाहिए जो की बलात्कारियों को जेल से रिहा होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत करती हो। झूठे जुमले वादों से लोगो को बरगलाया जा रहा है। आयोजन में नंदलाल रावत विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव राजनाथ यादव त्रिवेणी खरवार अरुण यादव गुरप्रसाद यादव विनोद यादव लालू यादव भगवानदास रामबृक्ष यादव गुप्तेश्वर बिंद मौजूद रहे।
विद्युत विभाग की टीम द्वारा रोहनिया पटेरवा सहित चौराहों में किया गया चेकिंग लोगों से वसूला गया राजस्व उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए किया गया निवेदन
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया महोदय श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू ST No 346/95 धारा 26 वन अधिनियम थाना चकिया चन्दौली से संबंधित वारंटी अभि0 प्रेम पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गढ़वा थाना चकिया जनपद चन्दौली को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपने संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के क्रम में विस्तार कर रही है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राज्य कार्यकारिणी इसी क्रम में चंदौली जनपद के शहाबगंज ब्लॉक के महमूद आलम को प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी पार्टी के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के द्वारा महमूद आलम को प्रदेश सचिव नामित किए जाने सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र में अपने सभी संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। यही वजह है कि चन्दौली के शहाबगंज ब्लॉक के रहने वाले महमूद आलम को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया है।
चंदौली.... अनियंत्रित ट्रक रेलिंग से टकराई तेज आवाज के साथ ट्रक के उड़े परखच्चे तेज रफ्तार ट्रक के टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हुई ट्रक ट्रक में बैठा खलासी गंभीर रूप से घायल घटना में ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती ट्रक आलू लादकर मुगलसराय की तरफ से जा रहा था बिहार चंदौली नगर पुलिस चौकी के समीप की घटना।
प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र बल्कि यूं कहें एनटीपीसी बाउंड्री वॉल से जुड़ा हुआ खालिकपुर से दमगनिया,बिकई जाने वाली यह रोड बाउंड्री वॉल से जुड़ी हुई गड्ढे में तब्दील है ,जबकि यह क्षेत्र एनटीपीसी के वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण से प्रभावित हैं । क्या एनटीपीसी के सीएस आर द्वारा ऐसे करते हैं विकास
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गंभीर बीमारियों में सहायता
