आत्महत्या को उकसाने पर पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में ललितपुर। थाना बालाबेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरा निवासी चाली राजा पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि ग्राम गिल्टौरा निवासी आदर्श पुत्र द्वारका प्रसाद निरंजन व द्वारका प्रसाद पुत्र स्व.दयाराम निरंजन ने उसकी बहन के पी.एफ.खाते से रुपये निकालकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेश पर बालाबेहट पुलिस ने क्षेत्राधिकारी पाली रक्षपाल सिंह के निर्देशन में दोनों पर धारा 306 व 406 के तहत मामला दर्ज करते हुये ग्राम पुरा स्कूल के पास से हिरासत में ले लिया। अभियुक्तों को पकडऩे वाली टीम में थानाध्यक्ष बालाबेहट राजपाल, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, हे.कां.आदर्श तिवारी व हे.कां. शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।
ज्ञानवापी के तहखाना में 31 साल बाद जेल दीपक।
क्या सस्ता क्या महंगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत कबीर स्थली मगहर में आयोजित जनपद के 600 जोड़ो को धार्मिक रीति-रिवाज के आधार पर कराये गये वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर बधूओं को सुखमय, समृद्धि एवं स्वस्थ्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा 51 हजार रूपया खर्च किया जाता है जिसमें 35 हजार रूपया कन्या के खाते में 10 हजार रूपये का उपहाह तथा 06 हजार रूपये खान-पान एवं सम्मान पर खर्च किया जाता है। आज सम्पन्न हुए 600 जोड़ो के सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 23 मुस्लिम जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। जनपद की मा0 प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा मुख्यमंत्री को ओडीओपी के तहत चयनित बखिरा निर्मित पीतल उत्पाद भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चौहान, सांसद प्रवीण निषाद, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।।
Riporter name Pradeep Kumar
एक सप्ताह से चल रहा है मगहर महोत्सव का आज समापन का दिन था। 28 जनवरी से ही पूरी भव्यता के साथ मगहर महोत्सव का आगाज हुआ था और इसके समापन के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और जिनका भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास आदि सभी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और योजनाओं के बाबत में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान सहित अनेकों भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा। कार्यक्रम में सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के नीतियों को भी बताया साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी भी दिया।
चंदौली । जिला अधिकारी महोदय चन्दौली के निर्देशन में मजिस्ट्रेट, खनन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध खनन से सम्बन्धित थाना सैयदराजा क्षेत्रान्तर्गत कुल 24 ट्रके पकड़ी गयी है जिस पर खनन विभाग द्वारा अवैध खनन से सम्बंधित नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं और अवैध खनन से सम्बंधित एक आरोपी दीपक यादव पुत्र झांगुर यादव जो वाराणसी जनपद का रहने वाला है वह चोटिल हुआ है उसका इलाज कराया जा रहा हैं उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली का वक्तव्य।
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया महोदय श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू ST.No 718/96 धारा 26 वन अधिनियम थाना चकिया चन्दौली से संबंधित वारंटी अभि0 राधे पुत्र मुरली निवासी ग्राम लालपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
