संडीला मे भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह के नेतृत्व में भकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर महापंचायत की जिसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी तादात में जल दोहन हो रहा कंपनियों द्वारा रिचार्जिग नही करवाया जा रहा है जिस कारण आगे चलकर सिंचाई व पीने के पानी के लिये समस्या होगी।संडीला को जिला बनाया जाए,निराश्रित गौवंश को आश्रय में भेजा जाए,इन सब के कारण अन्ना दाता का नुकसान हो रहा है,नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कई सड़के जर्जर है उनको सही करवाया जाए, औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को योग्यता अनुसार रोजगार देने की मांग की है।इन सभी समस्याओं सहित 17 सूत्रीय ज्ञापन भाकियू कार्यकर्ताओ ने दिया।15 दिन में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी जिलाध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह अध्यक्ष कोथावां दीपू शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।
संडीला नगर के माँ वैष्णो मैरिज हॉल में श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम बाबा व सालासर बालाजी का भजन, कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन संध्या के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देखकर श्रोताओ को भाव विभोर किया शनिवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए इमलियाबाग चौराहे से बस अड्डा चौराहा होते हुए वापस मां वैष्णो मैरिज आयी शनिवार की देर रात कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम बालाजी का पूजन-अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम में शिवम तिलकधारी उत्तराखंड ने हारे का वो ही सहारा है जो सच्चा साथी हमारा है जो बन जाए मांझी मेरा फिर दूर कहां किनारा है टी-सीरीज गायक नेहा सोनी ने सारी दुनिया में अकेला एक दरबार तुम्हारा है हार के जो भी आया शरण में आया तूने दिया सहारा है मुरादाबाद से पधारे कृष्ण व आशीष ने अपने सुंदर भजनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दरबार में श्री हनुमान, शंकर पार्वती,राधा कृष्ण,सीताराम सहित अन्य कई प्रकार की सुंदर झांकियां को दिखाया गया। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार सहित नगरवासी मौजूद रहे।
सोमवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपालपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने उद्धघाटन किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रविवार को महिला वन्दन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल कार्य समिति के फ्रंटल संगठनों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम का स्वागत किया गया।
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
आबकारी एवं पुलिस की टीम ने पकड़े पांच आरोपी
बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर में कबड्डी प्रतियोगिता शुरू।
