विवेक पांडे के चयन किए जाने से स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा सहित विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया आपको बता दे की प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के निर्णय की प्रशंसा करते हुए निष्पक्ष चयन करने तथा युवाओं को नेतृत्व सौपने के लिए साधुवाद दिया ।
दरौंदा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के बनने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय बाजार पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया. कांग्रेस कमिटी के जिला सचिव धनंजय कुमार ने बताया कि श्री खड़गे के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी. वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने कहा कि भाजपा बार बार सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे. वैसे लोगों को करारा जवाब दिया गया है. मौके पर विजयशंकर दूबे, जंगबहादुर राम, केदार शर्मा, गोरख यादव, सरोज गोस्वामी, गौतम मिश्रा, सुरेश गिरि, मुनेश्वर यादव, जयनाथ यादव,अन्य लोग मौजूद रहे.
