अयोध्या, कुमारगंज, मिल्की पुर सहित सात केद्रों पर बनेगा लर्निंग लैब।
संतकबीरनगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित आशीर्वाद होटल में सम्पन्न हुई। जिले में प्रेस क्लब भवन स्थापना के साथ पत्रकारों के हितों पर व्यापक चर्चा के बाद संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए जिसमे सत्यमेव टाइम्स के संपादक अजय श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया जबकि महामंत्री पद पर शक्ति श्रीवास्तव चुने गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मिश्र, उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेश रावत, विजय गुप्ता, मिथलेश धुरिया मनोनीत किए गए। मंत्री पद पर सदरे आलम खान, अमित मिश्र, अनूप मिश्र, संयुक्त मंत्री पद हेतु शिवम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर केदारनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नीरज त्रिपाठी, लेखा परीक्षक पद पर विजय मिश्र, कार्यसमिति सदस्यों के रूप में दिलीप उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, मोहन राजभर, धर्मेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष खलीलाबाद रितेश उपाध्याय, मेंहदावल तहसील अध्यक्ष राजकुमार गौतम, धनघटा तहसील अध्यक्ष रवि कुमार प्रजापति, तहसील महामंत्री गणेश चौरसिया, विधि सलाहकार राकेश दिवेदी, मीडिया प्रभारी पद पर राजेश्वर प्रसाद निर्वाचित हुए।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा मजरे राजामऊ गांव की घटना ।
रीजनल डायरेक्टर डीसी हैंडीक्राफ्ट्स रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके की, यह मेला 11 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा, इस मेले में प्रदेश भर के 53 हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट के कारीगरों ने भाग लिया जिसमें सभी कारीगरों ने अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया इस मेले में निफ्ट के छात्र-छात्राओं के साथ जनपद के कई स्कूलों के स्कूली छात्र छात्राओं व आमजनों ने भी मेले में पहुंचकर उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा।
यहाँ उन्होंने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से निष्कासित नेता प्रमोद कृष्णम के उस बयान पर चुटकी भी ली जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को भी किनारे लगा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आ गया है धीरे धीरे सब किनारे लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कह दिया है कि भाजपा 370 और एन डी ए 400 के पार है। सुरेश खन्ना ने इस दौरान वित्त विभाग में कर्मचारियों की कमी के सवाल पर कहा कि इसका संज्ञान लिया गया है।
ऊंचाहार।विद्युत पावर हाऊस के स्विचयार्ड में खराबी आने के कारण ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस का कार्य किया गया।जिसके कारण कई घण्टे आपूर्ति बंद रविवार के दिन खराबी रही।जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ा है। बताते चले कि ऊंचाहार तहसील विद्युत पावर हाऊस में स्विचयार्ड में खराबी आ गया।जिसके कारण स्विचयार्ड में लगे ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस का कार्य 11बजे के तकरीबन रविवार को को दिया गया।जिसको लेकर कई घण्टे आपूर्ति ठप था।जिससे विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।एक्सइन धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि की स्विचयार्ड में खराबी आने पर ट्रांसफार्मर के मेंटीनेंस का कार्य करवाया जा रहा है।जिसका कार्य पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दिया जाएगा।
चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन का करीब सवा दो महीने बाद किया गया संचालन रविवार को ऊंचाहार ट्रेन पहुंचने पर नागरिकों ने ट्रेन चालक को फूल मालो से किया जोरदार स्वागत और रेल मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए, ज्ञात हो की ऊंचाहार एक्सप्रेस का दिसंबर माह की पहली तारीख को संचालन बंद किया गया था इस मार्च महीने में पुनः शुरू होना था किंतु स्थानी लोगों ने भाजपा नेता और सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय अग्रवाल से ट्रेन की जल्द संचालन की मांग की थी ।
काशी विश्वनाथ मंदिर की पुजारी की सैलरी होगी 90000
रायबरेली।लोकसभा मिशन 2024 की तैयारी को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंन्ट प्लान तैयार किया जाएगाजिसको लेकर तहसील स्तरीय उसकी प्लान का खाका मांगा गया है।उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उसको लेकर निर्देश तहसील के मतहत अधिकारियों को दिया है। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान तैयार करने के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए प्लान तैयार करके उसकी हार्ड एवं साफ्ट कापी मांगा गया है।
ऊंचाहार।नायबतहसीलदार का फोन रिसीव न करने के मामले में एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक कार्यालय को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऊंचाहार तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक कार्यालय तैनात है जो बीते 9फरवरी को कार्याल में उपस्थिति नायबतहसीलदार जगतपुर के निरीक्षण में नही मिले और नायबतहसीलदार जगतपुर के द्वारा फोन करने पर उनका फोन तक रिसीव नही किया गया।जिस प्रकरण को नायब तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी को अवगत करवाया गया।नायबतहसीलदार की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है।एसडीएम सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील ऊंचाहार विजय कुमार ओझा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।तीन दिनो में जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने को लिखा है।
