Tulsipur mein bus station ke Nirman ke prayas Tej
सण्डीला नगर के रामलीला ग्राउंड में आज 15 अक्टूबर से रामलीला शुरू होगी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मथुरा वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को गणेश पूजन नारद मोह का कार्यक्रम होगा 16 अक्टूबर को राम जन्म ताड़का वध, 17 अक्टूबर को नगर दर्शन अहिल्या उद्धार 18 अक्टूबर को धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद, 19 अक्टूबर श्री राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा 20 अक्टूबर को राम वनवास तालाब मेला 21अक्टूबर को दशरथ मरण सीता हरण, 22 अक्टूबर को सुग्रीव राम मित्रता लंका दहन, 23अक्टूबर को मेघनाथ अहिरावण वध 24अक्टूबर को विजयदशमी दशहरा कुंभकरण रावण वध, 25अक्टूबर को भरत मिलाप शोभायात्रा, और 26 अक्टूबर को राजतिलक व नाटक का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि दिन के कार्यक्रम रामलीला ग्राउंड में होंगे और रात के कार्यक्रम पुरानी गल्ला मंडी में होंगे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
संडीला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संदिग्ध बुखार के दृष्टिगत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की दो टीमों के द्वारा ग्राम सुजनिया एवं मोहल्ला सुम्बाबाग़ में कैंप लगाकर मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मोहल्ला सुम्बाबाग़ में 25 एवं सुजनिया में 79 मरीजों को उपचारित किया गया जिसमें से सुम्बाबाग़ में 19 एवं सुजनिया मे 29 संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच की गई सुजनिया मे तीन मरीज मलेरिया के पॉजिटिव पाए गए जिनको मौके पर ही दवाए उपलब्ध कराई गई तथा उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती होने की भी सलाह दी गई
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को प्राथमिक विद्यालय जामू में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित खंड शिक्षाअधिकारी श्रीमती सीमी निगार जी उपस्थिति रही जिसमें बालिका सुरक्षा, नारी सम्मान, बालिकाओं के आत्म रक्षा से संबंधित विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए, कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री नीलकमल मौर्य एवं पूर्व प्रधानपति श्री विनोद कुमार पांडेय , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री वंशीलाल जी के अलावा अन्य ग्रामवासी एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे जिनके निर्देशन में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ l कार्यक्रम में कई बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई ,साथ ही विद्यालय की सहायक शिक्षिका श्रीमती प्रियंका जायसवाल को मिशन नारी शक्ति पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में उप जिला अधिकारी श्रीमती स्वाती शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती जी द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
Transcript Unavailable.
श्रद्धालु स्नान कर पितरों को अर्पित किए श्राद्ध। हरदोई:बीते पन्द्रह दिनों से चल रहे पितृ पक्ष का शनिवार को समापन हुआ।नैमिष के प्रसिद्ध चक्रतीर्थ और गोमती के राजघाट पर श्रद्धालु स्नान कर पितरों को अपनी श्रद्धा रूपी श्रद्धा अर्पित किये। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।इस दिन पितरों की विदाई विशेष फलदायी मानी जाती हैं।
हरदोई:युवा क्रिकेटर आकाश अवस्थी का चयन अरुणाचल की अंडर 19 टीम में बीसीसीआई की वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है,बतौर ऑफ स्पिनर और बल्लेबाज आकाश अवस्थी बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी है। क्रिकेटर आकाश अवस्थी शहर के चंदी पुरवा निवासी दिनेश चंद्र अवस्थी के पुत्र है।आकाश के पिता पेशे से व्यापारी है।आकाश का पहला मैच पांडिचेरी में गोवा के विरुद्ध 12 अक्टूबर को खेला गया था जिसमे आकाश ने 10 ओवर में केवल 22 रन दिए। हालाँकि उनको कोई विकेट नही मिला तथा बल्लेबाज का समय आने पर 17 रनों के योगदान अपनी टीम के लिए किया।अगला मैच पांडिचेरी में ही 14 अक्टूबर को उड़ीसा के विरुद्ध खेलेंगे।आकाश पूर्व में शहर की अकेडमी के खिलाड़ी रहे है।यह सूचना मिलते ही क्रिकेट अकेडमी के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की।यह जानकारी सक्सेस क्रिकेट के कोच सूर्य प्रताप सिंह ने दी।
जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण। हरदोई:जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटल सहायकों को निर्देश दिए अपने पटल की सभी फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखे।
