Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आमजन के लिए खुली गोरखनाथ शोध पीठ की लाइब्रेरी कुलपति ने किया शुभारंभ

संडीला क्षेत्र के साईं धाम सेमरी से गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए इमलियाबाग तक गई। साईं पालकी में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। साईं धाम सेमरी से पूजन-अर्चन के बाद पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। नगर पहुंचते ही लोगों ने साईं बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर के संस्थापक राजू सिंह, सह संस्थापक सुनीता सिंह राठौर के नेतृत्व में पालकी यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए कई भव्य झांकियां भी शामिल की गई थी। पालकी का मुख्य चौराहे, दुर्गा मंदिर, नगर पालिका, छोटा चौराहा सहित कई जगहों पर आरती व पूजन किया गया। साईं भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया। पालकी यात्रा मुख्य चौराहे से इमलियाबाग और शीतला मंदिर में इसका समापन हुआ। इस अवसर पर साईं कमेटी अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, सपा नेता मुकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता,गजेंद्र बहादुर सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे।

सण्डीला मे लाला गंगा प्रसाद मानव कल्याण समिति एवं इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के सयुक्त तत्वाधान में नगर कल्याण समिति के धर्मशाले में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारम्भ डा प्रियंका नागपाल व निखिल भाटिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  शिविर में 108  मरीजो का परीक्षण हुआ जिसमे 22  मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये चिन्हित  हुए समिति द्वारा गोद लिए गए 5 क्षय रोगियों को निशुल्क पोषण किट प्रदान की गई जैविक खेती करके जनपद में सर्वाधिक उपज देने वाले प्रगतिशील किसान शिवकुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया गया  इस मौके पर डा सत्य प्रकाश विशुनदयाल शुक्ला आलोक अस्थाना,नितिन शर्मा, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।