आए दिन डेंगू मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जनपद में करीब 2 माह से डेंगू और वायरस बुखार से शहर कराह रहा है शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां तीन से चार लोग बीमार ना हो अब तक डेंगू मरीज की संख्या अधिक हो चुकी है सभी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।साथ ही मौसम में हो रहे परिवर्तन से भी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है इसके लिए दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है

पर्यटकों के लिए खुल रहे हैं कतर्नियाघाट के कपाट जंगल सफारी घूमने के लिए बढ़ाई गई गाड़ियां मानसून सत्र में 5 महीने बंद था कतर्नियाघाट आज से पुनः 7 महीने के लिए खुलेगा कतर्नियाघाट मोतीपुर रेंज में पर्यटन सत्र का होगा उद्घाटन इस बार किराया घटने से पर्यटकों को मिलेगी राहत पर्यटक जंगल सफारी के साथ बोट का भी ले सकेंगे आनंद महिलाओं के लियो की गयी महिला गाड़ियों की तैनाती स्कूली बच्चों के लिए प्रवेश होगा निशुल्क।

पेड़रा भुड़कुड़ा ग्रामसभा में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विकासखंड के पेड़रा भुड़कुड़ा ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पर आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया गया था। इसके बाद यहां विशाल भंडारा हुआ। मीडिया से बातचीत करते हुए स्थानीय ग्रामीण जनता पांडेय और राजू पांडेय ने बताया कि तकरीबन 50 वर्षों से यहां पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला का सफलतापूर्वक समापन के पश्चात आज विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा गांव के लोग प्रसाद ग्रहण किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश यादव उर्फ मंत्री, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव,शेषनाथ तिवारी, प्रीतम यादव, शेरबहादुर यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

अतरौलिया। बाइक सवार ने बुजुर्ग दुकानदार को मारी टक्कर,मौके पर ही हुई मौत। बता दे कि थाना क्षेत्र के अतरौलिया बढ़या मार्ग पर जोहपतपुर के समीप अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक वृद्ध दुकानदार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बाइक सवार बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मृतक रामचंद्र यादव पुत्र कलपू यादव उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी गंगापुर पानापार के रहने वाले थे जो गांव के समीप ही सड़क के किनारे क काँपी किताब की दुकान चलाते थे दुकान पर जाते समय ही पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक रामचंद्र यादव की पत्नी सुनरा देवी सरकारी अध्यापिका थी जिनका 2 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था। मृतक की दो पुत्रियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ संग्राम यादव अतरौलिया शौ सैया संयुक्त चिकित्सालय स्थित मोर्चरी हाउस पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिए। थाना प्रभारी सविंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

अतरौलिया, क्षेत्र के बहिरादेव आश्रम (बाबा प्रथमदेव) तपोस्थली परम संत ब्रह्मलीन बाबा मुसईदास जी महाराज की समाधिस्थल पर चल रही यज्ञ के दूसरे दिन हजारो की संख्या में खचाखच भरे पंडाल में कथावाचक पूज्य संत राजन जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं श्री राम जी की कथा का सोपान कराया। इस कथा में राजन जी महाराज ने माता सती एवं भगवान शिव की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव माता सती को अपना ईष्ट भगवान राम को ही बताया। उन्होंने कहा कि" सोई मम इष्ट देव रघुवीरा,सेवत जाहि सदा मुनिधीरा । भगवान शिव कहते हैं श्री राम ही मेरे ईष्ट है ।ऋषि मुनि, संत भक्त सब लोग ही उन्हें अपना इष्ट देव ही मानते हैं एवं श्री राम नाम का सेवन करते हैं। भगवान राम की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि इस कथा की श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण होता है। इस संगीतमई कथा के रसपान से श्रोता भी झूम उठे। इस मौके पर पहुंचे आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार एवं अन्य अतिथियों का आयोजक अखिलेश सिंह ने आभार जताया। आयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम की कथा 22 नवंबर तक चलेगी ।क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एवं कथा का सोपान करके अपने आप को पुण्य कमाए।

अतरौलिया। दलित गौरव संवाद चौपाल का हुआ आयोजन। बता दे कि बुधवार को अतरौलिया विधानसभा के बासेपुर डंड़वा गांव में अंजली पाण्डेय की अध्यक्षता मे दलित गौरव संवाद चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह रहे। चौपाल में दलित समाज की पाँच प्रमुख मांगो के संदर्भ में लोगो से मांगपत्र भरवाया गया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा दलित समाज का हित कांग्रेस सरकारों में ही सुरक्षित है। अन्य दल सिर्फ दलित समाज का वोट लेते हैं अंत में उन्हें भूल जाते हैं। दलित समाज के उत्थान के लिये कांग्रेस ने अनेक कार्य किये हैं अभी और बहुत कुछ करना बाकी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही दलित समाज का जीवन स्तर और बेहतर करने के लिये उनकी प्रमुख मांगो पर तेजी से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकारे सिर्फ दलित को अपना वोट बैंक समझती हैं और दलित हित की बात कभी नहीं करती। कांग्रेस की सरकार बनते ही दलित हित के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर शशिकांत कुमार, विवेक कुमार अंश ,संतोष कुमार, श्याम देव, घनश्याम, सुरेंद्र, राणा कुमार, जय सिंह, अमरजीत, रवि कुमार ,मनोज कुमार उपस्थित रहे

हरदोई - शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर में नालियों में फैली गंदगी से बढ़ रही बीमारी शाहाबाद नगर पालिका की लापरवाही के चलते नगर के कई मोहल्लो में नालियों में गंदगी फैली हुई है जिसके कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैल रही है डेंगू, मलेरिया ,टाइफाइड जैसी कई बीमारी फैल रही है जिसकी चपेट में लोग आ रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन पूरी तरीके से लापरवाही कर रहा है पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते लोग परेशान हैं और बीमारी की चपेट में आ रहे हैं

Transcript Unavailable.

सैदपुर। क्षेत्र के गौरा गांव में युवती ने परिजनों से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तत्काल उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहद गंभीर हाल में रेफर कर दिया गया। गांव निवासिनी आराधना 18 पुत्री विजय (बदले हुए नाम) को उसके परिजनों ने किसी गलती पर काफी ज्यादा डांट दिया। जिससे वो आहत हो गई और उसने खतरनाक कदम उठाते हुए घर में गेहूं में डालने के लिए रखे गए सल्फास का सेवन कर लिया। घटना के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उसे फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

गाजीपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना प्रभारी रामसजन नागर मय फोर्स पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना का संचार किया। इस दौरान उन्हांने चोचकपुर सहित पूरे बाजार में पैदल रूट मार्च किया। उनके साथ उप निरीक्षक गुरू दयाल यादव आदि