लखीमपुर खीरी। लोनिवि खंड एक में जेई और एक्सईएन के बीच चले घमासान में कार्रवाई जहां सुर्खियों में है, वहीं निर्माण खंड एक के एक्सईएन हंसाराम ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया है।

ख्वाबों के शहर को एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल मिलने जा रहा है या पर्यटन स्थल इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पीछे बने हुए वेटलैंड के रूप में बन रहा है।

आग का गोला बनी बस

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लखीमपुर खीरी रविवार से अचानक मौसम में हुआ बदलाव, ठंड बढ़ गई है..

*नगर वासियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया प्रारम्भ* नगर पंचायत कुरसठ निवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास कार्य कराए जाने सहित समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की थी। समाजसेवी रत्नेश मोहन, कुंवर शमशेर अली( एडवोकेट), रमेश चन्द्र तिवारी, पवन कुमार, संतोष कुमार, लक्ष्मी कान्त, हीरालाल सहित अन्य दर्जन भर नगर निवासियों ने बताया कि जरूरी विकास कार्य नही कराए जा रहे हैं। वहीं सरकारी योजनाओं में अनियमितता, वित्तीय दुरूपयोग को लेकर आठ सूत्रीय शिकायती पत्र शासन सहित जिलाधिकारी को भेजा गया था। 12 दिसम्बर तक समस्याओं के सम्बन्ध में सज्ञान नही लेने पर 13 दिसंबर से प्रातः 11 बजे से साम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।पंतनगर स्थित बाजार लगने के कारण आवगमन की कठिनाई को दूर करने, मोहल्ला रामनगर स्थित 250 व 400 मीटर बनी आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर नाला, नाली व क्रॉस रोड बनाए जाने, खराब पड़े पुराने हैडपम्प व पाइप लाइन दुरूस्त कराई जाएं। वहीं अन्य नगर पंचायतों की तरह स्वर्ग विमान मुहैया कराने, भूमिहीनों को जल्द से जल्द आवास मुहैया कराए जाने, आजाद नगर स्थित 33 केवी ट्रॉन्सफार्मर से होने वाली घटनाओं से बचाव के साथ अन्यत्र स्थान पर ले जाने, नगर से लखनऊ तक कैसरबाग बस डिपो सेवा शुरू कराए जाने, आजाद नगर स्थित नीलकण्ठ मन्दिर जाने वाली गली में इंटरलॉकिंग लगाए जाने व पौधरोपण कराने की मांग कर रहे है।।

*एक निर्धन छात्रा को गोद लेकर समाजसेवी ने मनाया अपना जन्मदिन* विकास खण्ड माधौगंज के गांव पिपरावां निवासी नई पहल संस्था के संस्थापक समाजसेवी विवेक कुमार दीपू ने अपना 38वां जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय पिपरावां के बच्चों के साथ खुशियां साझा कर अनोखी मिसाल स्थापित करके मनाया।विवेक कुमार ने बताया कि मैंने अपने जन्मदिन पर ग़रीबी का दंश झेल रही निर्धन असहाय कक्षा एक की छात्रा सुनहरी देवी को गोद लिया है। उन्होंने जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर जहां तक ‌यह बालिका उच्च शिक्षा ग्रहण करेगी उसका सारा खर्च स्वयं वहन करुंगा। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने विवेक कुमार दीपू द्वारा छात्रा को गोद लेने व उसकी पढ़ाई में सारा खर्च वहन करने पर प्रसन्नता जताई और विवेक कुमार के इस नेक कार्य करने की सराहना करते हुए उनके सुदीर्घ जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान विवेक कुमार दीपू ने विद्यालय के अन्य बच्चों को भी कापी, पेन , पेंसिल, आदि स्टेशनरी का वितरण किया।।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रसूनलता,ऊषा देवी,रश्मी सिंह रेखा उमेश्वरी देवी आदि शिक्षिका व आशुतोष पटेल बीडीसी, अखिलेश पटेल, अवधेश पटेल,अजीत पटेल पुष्पेंद्र पटेल, रामकिशोर पत्रकार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।