यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा

गोरखपुर शहर से पक्षियों का पलायन

आग से झूलसा बृद्ध कानपुर रेफर फतेहपुर। राधा नगर थाना क्षेत्र के सुंदर सुंदर मति बालिका इण्टर कालेज के समीप एक बृद्ध को ठंडक से बचाने के लिए परिजनों ने उसकी पलंग के नीचे आग रख दिया। आग से उठी लौ ने पलंग और बृद्ध के बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बृद्ध गम्भीर रूप से झुलस गया तो परिजनो ने उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ले में स्थित सुंदर मति बालिका इण्टर कालेज के समीप निवासी स्व. गुड्डी लाल का 60 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत को फालिज अटैक हो गया था। इसलिए वह चलने फिरने में असमर्थ होने से घर मे पलंग पर लेटा रहता है। ठंड से बचाने के लिए परिजनों ने उसकी पलंग के नीचे आग जलाकर रख दिया। और घर बन्द कर किसी काम से बाहर चले गए कुछ समय पश्चात आग से उठी लौ ने पलंग और बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। जब परिजन वापस घर पहुंचे तब तक इंद्रजीत गम्भीर रूप से झुलस चुका था। तुरन्त उसके पुत्र विनय ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बूलेंस इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

रेलवे क्रासिंग ब्रिज में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंशपुर गुगौली ओवर ब्रिज पर मजदूरी कर रहे मजदूर की गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के हालिया थाना क्षेत्र के 228 हालिया मोहल्ला निवासी मारकन्डे का 44 वर्षीय पुत्र अजय कुमार फतेहपुर जनपद में मजदूरी करने आया था। जो कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंशपुर गुगौली नाका पर निर्माण धीन ओवर ब्रिज में काम कर रहा था। तभी काम करने के दौरान गिरकर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जब उसके परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रहीं है।

बाइको की भिड़ंत में बाइक सवार दो घायल फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में स्थित आभा नर्सिंग होम के समीप बीती रात आपस मे दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनो बाइक सवार घायल हो गए। जिसमे एक बाइक सवार अपना इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल चला गया तो वही दूसरे बाइक सवार को घायल अवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गाँव निवासी रविन्द्र नाथ दीक्षित का 25 वर्षीय पुत्र अंकित दीक्षित हाल मोकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला बीती रात बाइक पर सवार होमर किसी काम से निकला था। जब वह ज्वालागंज में स्थित आभा नर्सिंग होम के समीप पहुंचा तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनो बाइक सवार घायल हो गए घायलो में एक बाइक सवार अपना इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल चला गया। जबकि घटना की सूचना पर पहुंचे अंकित के परिजनो ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लचक्षी रामपुर गाँव के समीप बीती देर रात बाग में युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लचक्षी रामपुर गाँव निवासी पृथिवी पाल का 28 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र लोधी का अपनी पत्नी सोनी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर वह बीती देर रात गाँव के समीप बाग में फाँसी लगाने पहुंच गया। और फाँसी लगाने की जानकारी उसने अपनी बहन सन्ध्या को फोन कर दिया। तो बहन ने अपने दूसरे भाई राम बाबू को फोन कर बताया तुरन्त बड़ा भाई मौके पर पहुंच गया। और अपने छोटे भाई को फाँसी के फन्दे से उतार कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन उसको कानपुर न ले जा कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। वहाँ से डॉक्टर ने आज जवाब दे दिया तो आज दोपहर पुनः जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वीरेंद्र लोधी के एक 5 माह का पुत्र अमन और 3 वर्षीय पुत्री है लोजा है।

बाइक अनियत्रित होकर गिरी, मासूम घायल फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड पर नाबालिग बाइक चालक अनियत्रित होकर रोड पर गिर गया। जिससे बाइक पर सवार मासूम बाइक के नीचे दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र हजीपुरगंग गाँव निवासी भानु 4 पिता दयालु घायल निवासी राम भरोसे का 14 वर्षीय पुत्र रोहित गाँव निवासी दिनेश का 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन ललिता देवी पत्नी दयालु निवासी मलवा थाना क्षेत्र के कुटिया गुनीर गाँव निवासी के 4 वर्षीय पुत्र भानु को लेकर शहर बाल कटवाने आ रहा था। जब उसकी बाइक गाँव से थोड़ी दूर आगे बढ़ी तभी सामने से ट्रैक्टर आ गया उससे बचने के प्रयास में बाइक अनियत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे 4 वर्षीय भानु बाइक के नीचे दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे दोनो बाइक सवार उसी बाइक से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

सीढियो से गिरकर महिला हुई घायल फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर पूर्व गाँव में छत पर गई महिला सीढियो से ऊतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजनों ने उसको उपचार के ले लिये अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावतपुर पूर्व गाँव निवासी शिव बरन की 60 वर्षीय पत्नी आशा देवी आज सुबह अपने घर की छत पर किसी काम से गयी थी। तभी छत से ऊतरते समय उसका पैर सीढियो से फिसल गया। और वह सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

घर में घुसकर युवक की पिटाई, पुलिस को दी तहरीर बिन्दकी, फतेहपुर। गांव के दो युवकों द्वारा घर मे घुस कर गाली देने से मना करने पर युवक को पीट कर किया घायल पुलिस ने केश किया दर्ज शुरु की जांच। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरी कजरन डेरा गांव निवासी सुमित कुमार पुत्र कालीशंकर अपनी पत्नी से कुछ बात कर रहा था तभी गांव के ही कमल ,भाई अरुण पुत्र बंशगोपाल ने युवक को गाली गलौज कर मारपीट की जिससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया घायल युवक अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केश दर्ज कर घायल युवक को मेडिकल के लिये समुदायिक स्वथ्य केंद्र में भर्ती कराया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चोरी की साजिश रचते तीन दबोचे